नवादा में 9 दिन से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, रोड जाम कर परिजनों का हंगामा

नवादा नगर के मिर्जापुर मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि प्रिंस 13 मई से लापता था. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने 14 मई को नगर थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी.

Nawada Crime News : (बब्लू कुमार) नवादा नगर के मिर्जापुर मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

बताया जा रहा है कि प्रिंस 13 मई से लापता था. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने 14 मई को नगर थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी.

घोसतवाँ गांव के पास पत्थरों से दबा मिल था शव

शुक्रवार यानी 22 मई को प्रिंस का शव कादरीगंज थाना क्षेत्र के घोसतवाँ गांव के पास पत्थरों से दबा हुआ बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी संजीत यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं बेटे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

घटना पर परिजनों की नाराजगी


परिजनों का आरोप है कि समय रहते पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती तो प्रिंस की जान बच सकती थी. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करती रही. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या की आशंका को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

Also Read : Patna News: सीएम आवास के बाहर झोले में मिली शराब की बोतले, शराब बंदी पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >