18 वर्ष उम्र होने पर वोट डालकर मनाएं खुशी

नवादा न्यूज : इसके लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं, ऑनलाइन व ऑफलाइन होगा आवेदन

नवादा न्यूज : इसके लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं, ऑनलाइन व ऑफलाइन होगा आवेदन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

अगर आप 18 साल के होने वाले हैं, तो अपने जन्मदिन को खास बनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि आप पहली बार चुनाव में वोट डालें. इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं. इसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने नये वोटरों का अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए पोस्टर व सूचनाएं जारी की हैं.

फॉर्म छह भरें और बनें मतदाता

वोटर लिस्ट में नया नाम दर्ज कराने के लिए voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर या Voter Helpline App के माध्यम से फॉर्म छह भर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह से आसान, त्वरित और बिना झंझट वाली है.

इ-इपिक कार्ड भी पाएं

नाम दर्ज होने के बाद आप कुछ ही मिनटों में अपना इपिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे आप कभी भी, कहीं भी अपना वोटर आइडी कार्ड एक्सेस कर सकेंगे. अगर, आप भारत से बाहर रह रहे भारतीय नागरिक (एनआरआइ) हैं, तो आपके लिए फॉर्म 6A भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना संभव है. वोटर लिस्ट में नाम जुडवाना इसीलिए जरूरी है कि केवल वही नागरिक वोट डाल सकते हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. इसीलिए, समय रहते अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें. कोई दिक्कत हो, तो टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी नवादा ने युवाओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का गौरव महसूस करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >