रजौली पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

NAWADA NEWS.रजौली पुलिस ने मारपीट और छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों को गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

फोटो कैप्शन – दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपित

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली पुलिस ने मारपीट और छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों को गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पहला मामला सलेमपुर गांव का है. जहां पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके ससुर पर हमला किया गया. पीड़ित महिला अनीता देवी ने बताया कि दो सितंबर को गांव के ही प्रमोद शर्मा, उनकी पत्नी मीना देवी और बेटे विक्की कुमार उर्फ नमन ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान विक्की कुमार ने महिला के साथ बदसलूकी की, जबकि मीना देवी ने उनका सोने का लॉकेट छीन लिया. जब उनके ससुर ईश्वरी शर्मा बीच-बचाव करने आये, तो उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपित विक्की कुमार उर्फ नमन को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरा मामला फरका बुजुर्ग गांव का है. यहां करीब एक महीने पहले रास्ता में रोककर बाइक की तोड़फोड़ और छिनतई की घटना हुई थी. इस मामले में फरार चल रहे आरोपित सुजीत कुमार उर्फ सुनील कुमार, जो फरका बुजुर्ग गांव के विजय यादव का बेटा है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >