नवादा: रजौली इंटर विद्यालय में सख्त नियम लागू, बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

रजौली इंटर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं. बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, साथ ही मोबाइल, बाइक और बिना यूनिफॉर्म पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

पठन-पाठन की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रजौली इंटर विद्यालय प्रशासन ने परिसर में सख्त नियम लागू कर दिए हैं. प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार प्रधान ने स्पष्ट किया है कि अब विभागीय अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति या आगंतुक को विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

बिना अनुमति प्रवेश पर पूरी तरह रोक

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई गई है. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उनका ध्यान भटकता है. इसलिए सुरक्षा और बेहतर शिक्षण माहौल के लिए यह निर्णय लिया गया है.

मोबाइल, बाइक और बिना यूनिफॉर्म आने पर भी प्रतिबंध

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परिसर में मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य अनावश्यक उपकरण लाने पर रोक रहेगी. साथ ही निर्धारित विद्यालयी पोशाक के बिना आने वाले विद्यार्थियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. इन नियमों का उद्देश्य विद्यालय में अनुशासन और शिक्षा का बेहतर माहौल बनाए रखना है.

अभिभावकों से 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें. उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन से ही विद्यार्थी बेहतर शैक्षणिक परिणाम हासिल कर सकेंगे.

शिक्षा विभाग और अभिभावकों ने सराहा फैसला

विद्यालय प्रशासन के इस निर्णय की शिक्षा विभाग और अभिभावकों ने सराहना की है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यदि इन नियमों का संवेदनशीलता और प्रभावी तरीके से पालन कराया गया तो विद्यालय की गरिमा, सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता में और सुधार होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >