रजौली में साइबर ठगी का शिकार हुआ वृद्ध, खाते से निकाले गए 44,875 रुपये

Nawada News : रजौली के बॉढ़ी कला गांव में साइबर अपराधियों ने एक 63 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 44,875 रुपये की अवैध निकासी की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के बॉढ़ी कला गांव में साइबर ठगों ने एक वृद्ध को अपना निशाना बनाते हुए उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 44,875 रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना की जानकारी मोबाइल पर लगातार तीन मैसेज आने के बाद हुई. इसके बाद पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाते को ब्लॉक कराया और पुलिस से मामले की शिकायत की.

तीन बार में खाते से निकाले गए 44,875 रुपये

बॉढ़ी कला गांव निवासी स्वर्गीय किसुन गिरी के 63 वर्षीय पुत्र राम रतन गिरी का खाता पंजाब नेशनल बैंक की रजौली शाखा में संचालित है. बीती 1 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:24 बजे उनके मोबाइल पर लगातार तीन मैसेज आए. मैसेज के जरिए उन्हें पता चला कि यूपीआई के माध्यम से खाते से पहली बार 19,938 रुपये, दूसरी बार 14,999 रुपये और तीसरी बार 9,938 रुपये निकाल लिए गए हैं.

रकम कटने की जानकारी मिलते ही बैंक पहुंचे वृद्ध

खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद राम रतन गिरी स्तब्ध रह गये. उन्होंने बिना समय गंवाये बैंक पहुंचकर प्रबंधन को घटना की जानकारी दी. साथ ही खाते को तत्काल ब्लॉक करवाया, ताकि आगे किसी तरह का अवैध लेन-देन नहीं हो सके.

Also Read : कौआकोल में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

बैंक ने खाता फ्रीज कर जारी किया स्टेटमेंट

शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रीज कर दिया गया है. बैंक की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये से कम की साइबर ठगी होने के कारण नियमानुसार स्थानीय पुलिस कार्रवाई करेगी.

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की सलाह

शाखा प्रबंधक ने पीड़ित को साइबर हेल्पलाइन 1930 और स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि एफआईआर की प्रति मिलने के बाद मुख्य कार्यालय को सूचित कर आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Also Read : नवादा में एसपी का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

पुलिस ने शुरू की साइबर ठगी की जांच

अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके राम रतन गिरी ने रजौली थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन सौंपकर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगायी है. आवेदन पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सनहा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस साइबर अपराधियों का सुराग लगाने के लिए मामले की गहन छानबीन में जुटी है.

Also Read : नवादा के हिसुआ में प्रणय हत्याकांड से आक्रोश, विधानसभा अध्यक्ष ने एसपी से की बात; SIT जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >