नवादा में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले राजन नायक, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Nawada News : पकरीबरावां में मासूम बच्ची हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले राजन नायक, दोषी को फांसी और परिजनों पर दर्ज केस वापस लेने की प्रशासन से की मांग।

Nawada News : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नायक शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

दोषी को फांसी देने की उठाई मांग

परिजनों से मुलाकात के बाद राजन नायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह वारदात मानवता को शर्मसार करने वाली है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

सड़क जाम मामले में दर्ज एफआईआर पर जताई आपत्ति

राजन नायक ने घटना के विरोध में हुए सड़क जाम के दौरान स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार के सदस्यों पर दर्ज प्राथमिकी पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि एक ओर परिवार अपनी बच्ची को खोने के दुख से उबर नहीं पाया है, वहीं दूसरी ओर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना संवेदनहीन कदम है. उन्होंने प्रशासन से सभी निर्दोष लोगों के नाम तत्काल प्राथमिकी से हटाने की मांग की.

एसपी से करेंगे बात, नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान से बातचीत कर निर्दोष लोगों के नाम प्राथमिकी से हटाने का अनुरोध करेंगे. यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे मामले से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अवगत कराया जाएगा. साथ ही पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी. मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पकरीबरावां युवा प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >