शराब के साथ पकड़े गये 1190 वाहनों की जल्द कराएं नीलामी : डीएम

Nawada news. विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध जैसे विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में की गयी.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की हुई बैठक कैप्शन – बैठक में शामिल सदस्य. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध जैसे विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में की गयी. समाहरणालय सभाकक्ष में हुए बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनन मद से निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 11,174.18 लाख के विरुद्ध अब तक 11,034.72 लाख की प्राप्ति दर्ज की गयी है. जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी. मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने लंबित वाहनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश मोटरयान निरीक्षक मोहम्मद यूसुफ को दिया. 1190 वाहन नीलामी हेतु लंबित पाए जाने पर उन्होंने गहरी चिंता प्रकट की. मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि मद्य निषेध अधीक्षक से प्राप्त सूची के आधार पर थाना-वार वाहन निरीक्षण से संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक पत्र निर्गत कर दिये गये हैं. डीएम ने सीमा पार से शराब तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने एवं संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ नवादा सदर अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ऋषभ शिवरंजन, उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >