नवादा: गांधी जयंती पर निजी स्कूलों के बच्चों की होगी खेल प्रतियोगिता, 100-200 मीटर दौड़ और कबड्डी शामिल

इस गांधी जयंती पर निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए खास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राएं 100-200 मीटर दौड़ और कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. यह आयोजन बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

Gandhi Jayanti Sports Competition: गांधी जयंती इस बार निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए खास होने वाली है. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दो अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जोसेफ स्कूल में एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रंजीत रंजन ने की.

अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग में होगी प्रतियोगिता

बैठक में उपाध्यक्ष अनीश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग में बालक एवं बालिका प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता करायी जाएगी.

खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना उद्देश्य

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करना है. प्रतियोगिता के आयोजन से निजी विद्यालयों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

अगले वर्ष से संयुक्त छुट्टी कैलेंडर पर सहमति

बैठक में निजी विद्यालयों में छुट्टियों को लेकर भी चर्चा हुई. सभी स्कूलों में अवकाश की एकरूपता के लिए अगले वर्ष से संयुक्त छुट्टी कैलेंडर तैयार करने पर सहमति बनी. मौके पर सचिव मनोज कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के कई निजी विद्यालयों के संचालक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >