नवादा न्यूज : पुलिस ने परिजन को दी हिदायत
प्रतिनिधि, कौआकोल.
कौआकोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पर इश्तिहार चिपकाया है. नगर थाना की एसआइ पूजा कुमारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. मामला नगर थाना कांड संख्या 540/24 से जुड़ा है, जो धारा 323/376/420/120(बी) के तहत दर्ज है. आरोपित सतपाल, पिता-सुरेश कुमार कौआकोल थाना क्षेत्र के दुधपनियां गांव के निवासी हैं. दुष्कर्म के आरोपित के घर पहुंच कर एसआइ पूजा कुमारी ने परिवार के लोगों को पूरे मामला की जानकारी दी ओर इश्तिहार चिपकाया है. पुलिस टीम ने ढोल बजाते हुए गांव में पहुंचकर आरोपित के परिवार को चेतावनी दी कि आरोपित को न्यायालय में जल्द पेश करें. अगर, ऐसा नहीं किया गया, तो न्यायालय के आदेश पर घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
