पकरीबरावां के गांधी टोले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 36 लीटर महुआ शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

पकरीबरावां पुलिस ने गांधी टोले में विशेष अभियान चलाकर 36 लीटर महुआ शराब जब्त की है. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.

शराब निर्माण और उसकी बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पकरीबरावां थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांधी टोले में कार्रवाई करते हुए 36 लीटर महुआ शराब बरामद की. पुलिस ने चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी टोला में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण, भंडारण और बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी.

घर में बनायी जा रही थी देसी शराब

अभियान के दौरान विभिन्न ठिकानों से कुल 36 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अरविंद मांझी एवं फूलमंती देवी को गिरफ्तार किया गया. दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने कहा-आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >