खिलाड़ियों ने लगायी पदकों की झड़ी

नवादा न्यूज : पटना में हो रही स्टेट लेवल की प्रतियोगिता

नवादा न्यूज : पटना में हो रही स्टेट लेवल की प्रतियोगिता

नवादा.

खेलो इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार ताइक्वांडो संघ के तहत अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन आठ मार्च को साई सेंटर पटना में किया गया. नवादा जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कुल नौ ताइक्वाडो खिलाड़ियों ने भाग लिया. आंचल कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजनंदनी, स्वीटी कुमारी, चांदिनी कुमारी, अंशु प्रिया, आरुषि अरिदमन, जस्सी रॉय, श्रेयांशी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में आंचल कुमारी ने अंडर-67 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, स्वीटी कुमारी ने अंडर-42 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, आरुषि अरिदमन ने अंडर-46 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, मुस्कान कुमारी ने अंडर-62 किलोग्राम भार में रजत पदक तथा राजनंदिनी ने अंडर-46 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता में नवादा के राष्ट्रीय रेफरी विकास कुमार भी गये थे. खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जिला ताइक्वांडो संघ के मुख्य कोच कौशल कुमार, रवि रंजन तथा कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बरनवाल आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >