हिसुआ छात्र हत्याकांड में प्रणव भारती को न्याय दिलाने के लिए बिहार राज्य अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या को 11 सदस्यीय दल ने ज्ञापन सौंपा. हत्याकांड की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराने, स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दिलाने, मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, शहीद विद्यार्थी प्रणव भारती की प्रतिमा हिसुआ चौक पर लगाने, शहीद के परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराने, मृतक के परिवार के ऊपर किए गए फर्जी एफआइआर को रद्द करने जैसी मांग प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने की.
दंत चिकित्सक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में शामिल 11 सदस्यीय टीम ने पूर्व मंत्री श्याम रजक भी रहे. डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि 15 सितंबर मंगलवार को अतिपिछड़ा वर्ग आयोग की पूरी टीम, नवादा के स्थानीय प्रशासन के साथ मृतक के परिवार से मिलकर इंसाफ़ दिलाने के लिए भी पहुंचेगें.
डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह घटना पूरे अतिपिछड़ा समाज को झकझोर देने वाली है. मृतक के परिवार के साथ न्याय किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.
