नवादा में पियूष चंद्रवंशी हत्याकांड पर अतिपिछड़ा आयोग सख्त, आयोग के अध्यक्ष ने की फर्जी FIR की निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा में पियूष चंद्रवंशी हत्याकांड को लेकर अतिपिछड़ा आयोग ने अहम बैठक की. आयोग ने मृतक के परिजनों पर दर्ज फर्जी FIR की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.

नवादा में पियूष चंद्रवंशी हत्याकांड को लेकर बुधवार को नवादा सर्किट हाउस में अतिपिछड़ा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में आयोग के सदस्य अमित डांगी और भंडारी जी के साथ डीएम और एसपी नवादा भी मौजूद रहे. इस दौरान हत्याकांड की जांच, पीड़ित परिवार की स्थिति और अब तक हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

परिजनों पर दर्ज एफआईआर की जांच के निर्देश

बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि एफआईआर तथ्यहीन पायी जाती है, तो नियमानुसार उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाये. इसके साथ ही पियूष चंद्रवंशी हत्याकांड की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

आरोपियों पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई पर जोर

आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाये. उन्होंने मामले को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द न्यायिक निष्कर्ष तक पहुंचाने की दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा.

पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने पर जोर

बैठक के बाद आयोग की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है. न्याय की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और पियूष चंद्रवंशी के परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए. बैठक के दौरान मनोज सिंह चंद्रवंशी, अमित कुमार, चंदन कुमार, अमन, गुड्डू चंद्रवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >