पोषण रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

नवादा न्यूज : बैठक में दी गयी जानकारी

नवादा न्यूज : बैठक में दी गयी जानकारी

प्रतिनिधि,

रोह.

प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमारी की अध्यक्षता में पोषण पखवारे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में रोह प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थिति रहीं. इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंतोष कुमार की ओर से एफआरएस, ग्रोथ मॉनीटरिंग, पोषण पखवारा पोर्टल पर डाटा इंट्री, 1000 दिवस की अवधारणा तथा सामुदायिक आधारित गतिविधियों के आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की गयी. उन्होंने समुदाय में गंभीर कुपोषण एसएएम एवं मध्यम कुपोषण एमएएम से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर रजौली में भेजे जाने की योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड समन्वयक प्रीति कुमारी, महिला प्रवेक्षिका प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, जयरानी सिन्हा व मोनिका कुमारी की सक्रिय सहभागिता निभायी. बैठक के बाद पोषण रैली का आयोजन किया गया, जिसे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के दौरान सेविकाओं ने अच्छा खाना खायेंगे, तंदुरूस्त हो जायेंगे तथा घर का खाना अच्छा खाओ, जंक फूड को दूर भगाओ जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से समुदाय को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकारी पोषण प्रयासों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना एवं समुदाय में पोषण के प्रति जनजागरूकता का प्रसार करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने एक साथ संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >