यात्री बस में शराब के साथ यात्री गिरफ्तार

जांच में आठ शराबी भी धराये

जांच में आठ शराबी भी धराये

प्रतिनिधि, रजौली.

बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली गांव स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब के साथ बस में सवार होकर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक गाड़ी की सघन जांच की जाती है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार द्वारा किया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद एएसआइ मो. साबिर द्वारा पश्चिम बंगाल से आ रही जय माता दी नामक एक बस की जांच की गयी. जांच के क्रम में बस सवार रहे एक यात्री के पास से 375 एमएल की रॉयल स्टेज एक बोतल एवं पानी के बोतल में 1.5 शराब बरामद हुई है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मीकांत महतो के पुत्र नगेन महतो के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह बंगाल से ही शराब को लेकर अपने उपयोग के लिए बिहार जा रहा था. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर रविवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक विभिन्न यात्री वाहनों से शराब के नशे में रहे नौ लोगों को हिरासत में लिया गया. सभी शराबियों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी ने जुर्माना भरकर वापस अपने-अपने घर चले गये. मौके पर उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार एवं एसआई पुरुषोत्तम लाल समेत गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >