विपक्ष के प्रदर्शन पर लोजपा प्रवक्ता पाण्डेय अमरेंद्र कुमार का हमला, कहा- सनातन समाज को बदनाम करने की राजनीति बर्दाश्त नहीं

Nawada News : सांसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा चंदा चोरी का दृश्य दिखाने पर लोजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत समाज के अपमान पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Nawada News : लोजपा जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेंद्र कुमार ने विपक्षी नेताओं द्वारा सदन के बाहर किए गए प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, वह उचित नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का विरोध लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप है.

'विपक्ष का दांव उल्टा पड़ सकता है'

पाण्डेय अमरेंद्र कुमार ने कहा कि विपक्ष द्वारा किए जा रहे ऐसे विरोध प्रदर्शन का राजनीतिक नुकसान भी हो सकता है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्म और संत समाज के प्रति जिस तरह की टिप्पणी की जा रही है, उससे विपक्ष अपने ही बुने जाल में फंसता नजर आ रहा है.

राम मंदिर मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लोजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि राम मंदिर में किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन पूरे संत समाज को चोर बताने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी.

आंदोलन की दी चेतावनी

पाण्डेय अमरेंद्र कुमार ने कहा कि सनातन समाज और संतों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर कड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >