नवादा में परिवार नियोजन पखवाड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अभियान में अब तक 110 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण और 1 पुरुष की नसबंदी

नवादा स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सदर अस्पताल में 110 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। यहाँ नि:शुल्क सुविधा और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

Nawada News : बिहार के नवादा जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन दिनों परिवार नियोजन पखवाड़ा बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है. इस पखवाड़े के तहत जिले की महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है. विभागीय जानकारी के मुताबिक, जिलेभर में 11 से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

सदर अस्पताल में अब तक 110 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

स्वास्थ्य विभाग में बंध्याकरण के ओटी इंचार्ज प्रशांत कुमार सिन्हा के द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत अब तक केवल सदर अस्पताल में ही लगभग 110 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया जा चुका है. इसके अलावा, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता दिखाते हुए एक पुरुष का नसबंदी ऑपरेशन भी किया गया है.

जिलेभर में 1200 महिलाओं और 90 पुरुषों की नसबंदी का है लक्ष्य

विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस पूरे पखवाड़े के दौरान पूरे जिलेभर में कुल 1200 महिलाओं के बंध्याकरण और 90 पुरुषों के नसबंदी का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग इस लक्ष्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही है बिल्कुल नि:शुल्क सुविधा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं का बंध्याकरण और पुरुषों की नसबंदी की यह सुविधा जिलेभर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोग इसका आसानी से लाभ उठा सकें.

सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी है प्रावधान

बता दें कि महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को सरकार की तरफ से पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है. स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इस पखवाड़े का लाभ उठाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >