ऑपरेशन मुस्कान के तहत नेमदारगंज पुलिस ने लौटाई तीन लोगों की मुस्कान, गुम हुए मोबाइल किए सुपुर्द

Nawada News : नेमदारगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे. मोबाइल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर लौटी खुशी, पुलिस की हुई सराहना.

Nawada News : मदारगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय पहल करते हुए गुम हुए तीन मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी. सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है अभियान

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार तकनीकी जांच और खोजबीन की जा रही है. इसी अभियान के तहत तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया.

इन लोगों को मिले उनके मोबाइल फोन

मोबाइल प्राप्त करने वालों में गोपालपुर निवासी सोनू कुमार, दुधैली निवासी रवि कुमार तथा रोह थाना क्षेत्र के ओहारी गांव निवासी रोहित कुमार शामिल हैं. मोबाइल वापस मिलने पर तीनों ने नेमदारगंज थाना पुलिस का आभार जताया.

मोबाइल गुम होने पर तुरंत दें सूचना : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह तत्काल संबंधित थाना में इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे बरामद किया जा सके.

सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की रही अहम भूमिका

इस अभियान को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनकी तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के कारण तीनों मोबाइल फोन बरामद किए जा सके और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया.

Also Read : औरंगाबाद में छात्राओं के बीच वितरित किए गए मूल्य प्रमाण पत्र, विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >