अवैध चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल जब्त

मोटरसाइकिल जब्त प्रतिनिधि, रजौली. समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया जलाशय के समीप से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपित के पास से शराब के अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाये गये अभियान का नेतृत्व उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता ने किया, जिसमें एसआइ प्रवीण कुमार के साथ गृह रक्षक जवान भी शामिल थे. टीम की ओर से फुलवरिया डैम के समीप से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के मोहकामा गांव निवासी बांधो यादव के पुत्र संटू कुमार यादव के रूप में हुई है. इस कार्रवाई में कुल 119 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी है. इसके अतिरिक्त होंडा एसपी 125 बाइक संख्या बीआर01इएच 1395 को भी जब्त किया गया है. इस मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा कर रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >