मनरेगा कार्यालय खुला, पर अधिकारी व कर्मी मिले गायब

प्रखंड 20 सूत्री के सदस्यों ने किया निरीक्षण

प्रखंड 20 सूत्री के सदस्यों ने किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, हिसुआ़

गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण हिसुआ 20 सूत्री के अधिकारी और सदस्यों ने किया. इस दौरान कार्यालय में मनरेगा के अधिकारी और कर्मियों के गायब रहने की बात सामने आयी. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हम सदस्यों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे, तो उस दौरान कार्यालय में एक भी अधिकारी और कर्मी उपस्थित नहीं थे. लगभग आधे घंटे तक अधिकारी और कर्मी के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन कोई नहीं आया. जब कार्यालय से निकलने लगे, तो एक कंप्यूटर ऑपरेटर सामने आया. हम लोग मनरेगा के अधिकारी से मिलने और प्रखंड में किये जा रहे कामों की जानकारी हासिल करने पहुंचे थे़ लेकिन, कार्यालय खुला था और लोग अनुपस्थित थे. इस निरीक्षण में ईश्वरी प्रसाद, नवीन सिंह, निरंजन कुमार मिश्रा, मुंद्रिका सिंह व आकाश कुमार चंद्रवंशी आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >