वारिसलीगंज महिला कॉलेज में संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण
Copied link
एमएलसी नवल किशोर यादव और नीरज कुमार ने दी श्रद्धांजलि
शिक्षाविदों का सम्मान और ”कप्तान साहब” की विरासत को नमन
एमएलसी नवल किशोर यादव और नीरज कुमार ने दी श्रद्धांजलि
कैप्शन -कार्यक्रम में मौजूद लोग.
वारिसलीगंज.
महिला महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ कप्तान साहब की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया. कॉलेज परिसर में प्रतिमा का अनावरण भाजपा के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नवल किशोर यादव, जदयू के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नीरज कुमार और पूर्व विधायक अरुणा देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षाविदों और कर्मियों को विदाई भी दी गयी. वक्ताओं ने संस्थापक सचिव की दूरदर्शी सोच और क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की. साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षाविदों के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरुणा देवी ने की. मौके पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, शिक्षाविद डॉ गोविंद जी तिवारी, उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार, संजय कुमार तिवारी, अंजनी कुमार सिंह, जदयू नेता डॉ रविकांत कुमार उर्फ अजय सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, जिला पार्षद अंजनी कुमार, रामसकल सिंह, मुखिया राज कुमार सिंह और मीना देवी सहित कई लोग थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.