नवादा में वज्रपात का कहर; वारिसलीगंज में मवेशी चरा रहे युवक, कौआकोल में महिला व मवेशी की मौत

Nawada Weather Update : नवादा जिले में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के साथ हुए भीषण वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोसुत पंचायत के एक युवक और उग्रसेनपुर गांव की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

Nawada Weather Update : (कौआकोल से दशरथ मिस्त्री/वारिसलीगंज से विपिन कुमार की रिपोर्ट)

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत पंचायत स्थित बेल्ढ़ा गांव निवासी सुरेश सिंह के 42 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार सिंह की मौत शुक्रवार को वज्रपात से हो गई. बताया गया कि तेज आंधी व बारिश के साथ जोरदार गर्जना के साथ हुई वज्रपात से कौशल कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वज्रपात के समय कौशल गांव के बधार में मवेशी चरा रहे थे. बारिश बंद होने के बाद कौशल को किसी ग्रामीण ने अचेतावस्था में देखा और दूसरे ग्रामीणों व परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे पिता, पत्नी व चार बच्चे छोड़ गया है.

कौआकोल में महिला वज्रपात की चपेट में आई

वहीं कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में भी शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश और तेज आंधी के बीच वज्रपात से मौत की घटनाएं सामने आई हैं. कौआकोल पंचायत अंतर्गत बिझो गांव में एक महिला की मौत हो गई, वहीं देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव में एक दुधारू गाय की मौत हो गई है.

मृतका की पहचान बीझो गांव निवासी सुलेखा देवी (36 वर्ष), पति शिवदानी यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुलेखा देवी गांव स्थित छठ घाट के पास अपने खेत में गोबर का मलवा फेंकने गई थी. उसी  दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया है.

स्वजनों ने बताया कि सुलेखा देवी अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गई है. उनके पति शिवदानी यादव चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

दुधारु गाय की मौत से रोजगार का संकट

भोरमबाग गांव निवासी टूकन चौधरी की दुधारू गाय गांव स्थित एक बरगद के पेड़ के नीचे बंधी हुई थी. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पास में मौजूद बछड़ा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम का माहौल छा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गाय परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी. इस घटना की  सूचना पीड़ित पशुपाल द्वारा  स्थानीय प्रशासन को दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >