सितंबर में नवादा के गांवों में लगेगा पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को मिलेगा इलाज और परामर्श

Nawada News : पशुओं की होगी स्वास्थ्य जांच, मिलेगा उपचार व चिकित्सकीय परामर्श; पशुपालकों को भी दी जाएगी जरूरी जानकारी.

Nawada News : जिले के पशुपालकों को अब पशु चिकित्सा सुविधा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से सितंबर माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित गांवों में एम्बुलेटरी वाहन पशु चिकित्सा शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. शिविर के माध्यम से पशुओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और रख-रखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी.

5 सितंबर से शुरू होंगे शिविर

जिला पशुपालन कार्यालय के अनुसार, शिविरों का आयोजन 5 सितंबर से 29 सितंबर तक अलग-अलग प्रखंडों में किया जाएगा. इसकी शुरुआत 5 सितंबर को रोह प्रखंड की सिउर पंचायत के छोटकी द्वार गांव से होगी. इसके बाद 10 सितंबर को काशीचक के पार्वती, 12 सितंबर को नरहट के नरहट, 18 सितंबर को वारिसलीगंज के बेलदरिया, 23 सितंबर को सिरदला के खानपुरा, 24 सितंबर को कौआकोल के नावाडीह, 26 सितंबर को रजौली के सवैयाटाड़ और 29 सितंबर को नारदीगंज के कोशिला गांव में शिविर लगाया जाएगा.

Also Read : नवादा में सामान लेकर लौट रहे युवक को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

इन तिथियों में यहां लगेगा शिविर

तिथिप्रखंडचयनित गांव
5 सितंबररोहछोटकी द्वार
10 सितंबरकाशीचकपार्वती
12 सितंबरनरहटनरहट
18 सितंबरवारिसलीगंजबेलदरिया
23 सितंबरसिरदलाखानपुरा
24 सितंबरकौआकोलनावाडीह
26 सितंबररजौलीसवैयाटाड़
29 सितंबरनारदीगंजकोशिला

बीमारी और उपचार को लेकर दी जाएगी जानकारी

शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी, उपचार और देखभाल को लेकर पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी. विभाग की ओर से पशुपालकों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने पशुओं को लेकर पहुंचें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं.

Also Read : नवादा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली के पोल-तार टूटे, 36 घंटे से अंधेरे में अंधरवारी के लोग

अधिक से अधिक पशुपालकों तक सूचना पहुंचाने का निर्देश

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को शिविरों के सफल आयोजन के साथ ही अधिक से अधिक पशुपालकों तक इसकी सूचना पहुंचाने का निर्देश दिया है. विभाग के अनुसार, विशेष परिस्थिति में निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है.

Also Read : थार की किस्त को लेकर नवादा में भिड़े दो परिवार, महिला-दिव्यांग युवक समेत 8 घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >