नवादा में टूल किट और स्टडी किट योजना के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई, जानें पात्रता की शर्तें

Nawada Toolkit Scheme : नवादा जिला में युवाओं के लिए स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टूल किट एवं स्टडी किट योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी.

Nawada Toolkit Scheme : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नवादा ने टूल किट एवं स्टडी किट योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

31 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन

दरअसल, जिला नियोजनालय, नवादा ने बताया कि टूल किट एवं स्टडी किट योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं. योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना है.

टूल किट योजना में इन ट्रेडों को मिलेगा लाभ

टूल किट योजना के तहत इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर रिपेयर, फिटर, मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, ब्यूटीशियन और प्लंबर सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना का लाभ ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को दिया जाएगा.

आवेदन के लिए क्या हैं पात्रता शर्तें

योजना के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी अनिवार्य है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए. जिला नियोजनालय के एनसीएस पोर्टल पर कम से कम छह माह पहले से पंजीकरण भी अनिवार्य रखा गया है.

स्टडी किट योजना का भी मिलेगा लाभ

स्टडी किट योजना के तहत यूपीएससी, बीपीएससी, रेलवे, बैंकिंग, एसएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पात्र अभ्यर्थियों को सहायता प्रदान की जाएगी. आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी.

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश

जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पहले टूल किट या स्टडी किट योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इस बार आवेदन के पात्र नहीं होंगे. सभी आवेदनों का चयन विभागीय समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा.

Also Read : नवादा: हजारीबाग में नौकरी का झांसा देकर ले जाता था गिरोह, फिर मांगते थे 80 हजार फिरौती, जानिए कैसे चलता था गिरोह


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >