नवादा स्टेशन पर टिकट चेकिंग से मची हलचल, सैकड़ों बेटिकट यात्रियों से वसूले गए हजारों रुपये

नवादा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सूचना के बिना चलाए गए टिकट जांच अभियान से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस अभियान में सैकड़ों बेटिकट यात्रियों से करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखने की बात कही है.

Nawada Railway Ticket Checking : नवादा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पूर्व सूचना के बिना चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जांच टीम के पहुंचते ही कई यात्री टिकट खरीदने के लिए बुकिंग काउंटर की ओर दौड़ पड़े, जिससे वहां लंबी कतार लग गई. अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों से करीब 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

दर्जनों टिकट जांच कर्मियों ने चलाया सघन अभियान

पटना के सीटीआई धर्मेंद्र कुमार और दानापुर के सीटीआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों टिकट जांच कर्मियों की टीम दुरंतो एक्सप्रेस से नवादा रेलवे स्टेशन पहुंची. टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना स्टेशन में प्रवेश करने वाले तथा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

बुकिंग काउंटर पर लगी लंबी कतार

अचानक शुरू हुई जांच के कारण कई यात्री टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटर की ओर दौड़ पड़े. कुछ समय के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतार लग गई. वहीं जांच टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में एक-एक यात्री के टिकट की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया.

करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

विशेष अभियान के दौरान सैकड़ों यात्रियों को बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा गया. रेलवे ने सभी से नियमानुसार करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. जांच पूरी होने के बाद टीम दोपहर में गया–हावड़ा एक्सप्रेस से किऊल के लिए रवाना हो गई.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पटना के सीटीआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किऊल–गया रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा. उन्होंने यात्रियों से हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

आरपीएफ और जीआरपी भी रही तैनात

अभियान के दौरान नवादा के सीटीआई अरुण कुमार के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी टिकट जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

Also Read : भोजपुर के 9 प्रखंडों में BEO का पद खाली, दूसरे अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >