नवादा में भीषण गर्मी में सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

Nawada News : नवादा शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी की बदहाल व्यवस्था लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. एक तरफ तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर गंगा जल योजना का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोग प्यास से बेहाल हैं और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

Nawada News : (बब्लू कुमार) नवादा शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी की बदहाल व्यवस्था लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. एक तरफ तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर गंगा जल योजना का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोग प्यास से बेहाल हैं और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

फटे पाइप से रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

नवादा शहर के पोस्टमार्टम रोड में गंगा जल योजना का पाइप कई दिनों से फटा हुआ है. पाइप से लगातार पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है.

सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पाइप की मरम्मत कर दी जाती तो इतनी बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद नहीं होता.

समाहरणालय का चापाकल भी खराब, लोग मजबूर

इधर समाहरणालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब पड़ा है. दूर-दराज से काम कराने आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गर्मी और उमस के बीच लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी परेशान

भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है. पानी की कमी के कारण जानवर और पक्षी भी इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं. शहरवासियों का कहना है कि इस गर्मी में पानी की बर्बादी बेहद चिंताजनक है.

लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब फटे पाइप की मरम्मत कराने और सार्वजनिक जल स्रोतों को दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गर्मी में हालात और भयावह हो सकते हैं.

Also Read : बेगूसराय में राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में, श्रावणी मेला से पहले में जोर-शोर से तैयारी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >