नवादा के सिरदला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Nawada News: नवादा की सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन मामले (कांड संख्या-144/26) में फरार चल रहे उपरडीह गांव निवासी अजय कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

Nawada News(पप्पु कुमार प्रभाकर): बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में नवादा जिले की सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने उपरडीह गांव में की छापेमारी, धराया आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के उपरडीह गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार के खिलाफ सिरदला थाना कांड संख्या-144/26 के तहत मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज था. केस दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था और पुलिस की नजर उस पर टिकी हुई थी. सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के आसपास देखा गया है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया.

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: पुलिस

सिरदला थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध निर्माण, बिक्री, परिवहन और इसका सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इधर, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने सराहना की है और कहा है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में कानून का राज मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >