नवादा में पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक से बोरा फेंककर फरार हो गया, तलाशी में विदेशी शराब और बियर हुई बरामद

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती के दौरान पुलिस को देखते ही एक शराब तस्कर बाइक से बोरा फेंककर फरार हो गया। जब पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद हुई.

(नवादा के रजौली से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट)

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती के दौरान पुलिस को देखते ही एक शराब तस्कर बाइक से बोरा फेंककर फरार हो गया। जब पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद हुई। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है.

गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार ने बताया कि एएसआई जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ संध्या गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहकामा जंगल की ओर से शराब की खेप लेकर एक तस्कर कनगोबिगहा गांव की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सत्यापन के लिए मौके पर पहुंच गई.

पुलिस वाहन देखते ही बाइक मोड़कर भागा तस्कर

कनगोबिगहा गांव के पास पुलिस ने एक बाइक सवार को पीछे बोरा लादे आते देखा। पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी एक घर के पास प्लास्टिक का बोरा फेंककर संकरी गली से फरार होने में सफल रहा.

बोरे से बरामद हुई विदेशी शराब और बियर की बड़ी खेप

पुलिस द्वारा जब्त बोरे की तलाशी लेने पर कुल 15.534 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद हुई। बरामद सामग्री में झारखंड में बिक्री के लिए बनी किंगफिशर बियर की 500 एमएल वाली 18 केन, आइकॉनिक व्हिस्की की 375 एमएल वाली 12 बोतल तथा रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट्स की 375 एमएल वाली 3-3 बोतल शामिल हैं.

फरार तस्कर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने जब्त शराब और बियर को कब्जे में लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार शराब तस्कर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

मद्यनिषेध अभियान में लगातार मिल रही सफलता

रजौली थाना पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >