नवादा में दिखेगी ककोलत जलप्रपात की झलक, शहर के चौक पर हो रहा सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और फव्वारों का निर्माण

Nawada News:नवादा शहर में अब लोगों को प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात की खूबसूरती की झलक शहर के बीचों-बीच देखने को मिलेगी. नगर परिषद की ओर से केंदुआ बाईपास शहर प्रवेश मार्ग और भगत सिंह चौक के समीप विशेष थीम आधारित ककोलत सीन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 76 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है. रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठेगा. जिससे यह स्थल सेल्फी प्वाइंट और परिवारों के घूमने के लिए खास आकर्षण बनेगा.

Nawada News🙁बब्लू कुमार) बिहार के नवादा शहर में अब लोगों को प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात की खूबसूरती की झलक शहर के बीचों-बीच देखने को मिलेगी. नगर परिषद की ओर से केंदुआ बाईपास शहर प्रवेश मार्ग और भगत सिंह चौक के समीप विशेष थीम आधारित ककोलत जलप्रपात सीन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है.

इस परियोजना पर करीब 76 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जल्द ही यह स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने क्या बताया?

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि केंदुआ बाईपास से नवादा शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों को दूर से ही ककोलत जलप्रपात जैसा मनमोहक दृश्य दिखाई देगा.

पार्क में कृत्रिम झरना, पानी के फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग और बैठने के लिए आधुनिक कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है.उन्होंने बताया कि रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठेगा, जिससे यह स्थल सेल्फी प्वाइंट और परिवारों के घूमने के लिए खास आकर्षण बनेगा.

हरियाली, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण को भी मद्देनजर

भगत सिंह चौक के पास बन रहे पार्क में भी ककोलत थीम पर सजावट की जा रही है. यहां हरियाली, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता संबंधी स्लोगन भी लगाए जाएंगे.

नगर परिषद का मानना है कि इस सौंदर्यीकरण कार्य से न सिर्फ शहर की पहचान मजबूत होगी, बल्कि बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी नवादा की सकारात्मक और आकर्षक छवि देखने को मिलेगी. स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >