Nawada news : बब्लू कुमार की रिपोर्ट. वारिसलीगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री को विद्युत आपूर्ति से जोड़ने के लिए मंगलवार यानी 16 जून को बिजली विभाग की ओर से आवश्यक तकनीकी कार्य किया जायेगा. इसके कारण काशीचक, ठेरा तथा आसपास के कई क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निबटा लें व बिजली कटौती को लेकर सहयोग करें. विभाग के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जायेगी. यह कार्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास और बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
वारिसलीगंज में आज बिजली आपूर्ति कार्य के कारण तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
Nawada News : वारिसलीगंज क्षेत्र में मंगलवार को आवश्यक कार्य किया जायेगा. इसके लिए तीन घंटे बिजली आपूर्ति बधाित रहेंगी. लोग अपना काम समय से पहले निबटा लें.
बिजली