नवादा हिसुआ नगर परिषद में पोस्टर वॉर, मुख्य पार्षद और विरोधियों में खुलकर जुबानी जंग, बोर्ड बैठक के बाद सोशल मीडिया बना अखाड़ा

Nawada News : हिसुआ नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक के बाद शहर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. बैठक में हुए हंगामे और बहिष्कार के बाद अब मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है, जहां मुख्य पार्षद पूनम कुमारी और उनके विरोधियों के बीच पोस्टर वॉर और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है

Nawada News : हिसुआ नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक के बाद शहर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. बैठक में हुए हंगामे और बहिष्कार के बाद अब मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है, जहां मुख्य पार्षद पूनम कुमारी और उनके विरोधियों के बीच पोस्टर वॉर और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार, दबाव की राजनीति और विकास कार्यों को बाधित करने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

बैठक के बाद शुरू हुआ पोस्टर और बयानबाजी

जानकारी के अनुसार शनिवार को विधायक अनिल सिंह की मौजूदगी में नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में उपमुख्य पार्षद पिंटू कुमार और 26 पार्षदों ने मुख्य पार्षद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्टर और बयान वायरल होने लगे, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया.

मुख्य पार्षद समर्थकों ने लगाया विकास रोकने का आरोप

मुख्य पार्षद पूनम कुमारी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर विरोधियों पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया. पोस्टर में दावा किया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के कारण रोकना चाहते हैं. समर्थकों ने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और विरोधियों की राजनीति अब बेनकाब हो चुकी है.

विरोधी गुट ने लगाया भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप

वहीं विरोधी गुट ने मुख्य पार्षद पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और मनमानी का आरोप लगाया है. पूर्व मुख्य पार्षद नीतू कुमारी के समर्थकों का कहना है कि नगर परिषद में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और योजनाओं में अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टरों से बढ़ी राजनीतिक

दोनों गुटों की ओर से लगातार पोस्टर और बयान सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं. इसमें एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर नेताओं के बीच निजी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है.

जांच की मांग के बीच शहर की राजनीति गरमाई

नगर परिषद में बढ़ते विवाद को लेकर अब शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रशासन की नजर भी पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है.

Also Read : बेगूसराय में E-रिक्शा कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने व्यवसायी को कराया मुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >