इस जिले की पुलिस ने एक दिन में 21 गिरफ्तारी कर बनाया रिकॉड

Nawada News: नवादा पुलिस अपराध नियंत्रण में सक्रिय दिखी रही है. पुलिस ने एक दिन में 21 गिरफ्तारी सहित कई अहम उपलब्धियां हासिल की है. नवादा पुलिस अपराधियों, शराब कारोबारियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.

Nawada News: (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट) नवादा पुलिस ने अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध अभियान और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

अलग-अलग अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक हत्या के एक मामले में आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली, वहीं एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक अभियुक्त की भी गिरफ्तारी की गई. मद्यनिषेध अभियान के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए 17.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई. इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य मामलों में 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की गई. पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान 250 वाहनों की सघन जांच की गई. इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 29 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया.

न्यायालय से निर्गत वारंटों का भी किया निष्पादन

न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन में भी पुलिस ने तेजी दिखाई. अभियान के दौरान 17 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि दो मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई गई. अन्य उपलब्धियों में पुलिस ने एक ट्रैक्टर बरामद किया तथा दो अपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को राहत पहुंचाई.

पुलिस की लगातार बनी हुई है सक्रियता

लगातार चल रहे अभियान और ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि नवादा पुलिस अपराधियों, शराब कारोबारियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

Also News: उत्तर बिहार को बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-रक्सौल-नरकटियागंज रेल लाइन पर 160 की स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें, 4079 करोड़ मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >