नवादा में नाबालिग बाइक सवार ने शिक्षक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Nawada News : नवादा जिले के रजौली में एक नाबालिग बाइक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया. बाईपास स्थित कोडरमा स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार शिक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Nawada News : (कुमार मनीष देव) नवादा जिले के रजौली में एक नाबालिग बाइक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया. बाईपास स्थित कोडरमा स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार शिक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाबालिग वाहन चालकों को लेकर नाराजगी बढ़ गई है.

कोडरमा स्टैंड के पास हुआ हादसा

घटना रजौली थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित कोडरमा स्टैंड के समीप शुक्रवार सुबह हुई. बताया जा रहा है कि एक नाबालिग बाइक चालक ने साइकिल से जा रहे शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्कूल जा रहे शिक्षक हुए घायल

घायल शिक्षक की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है. वे गोपालनगर मोहल्ले से सिरदला रोड होते हुए दुलरपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे नाबालिग बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाइक चालक के परिजनों को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई.

समझौते के बाद नहीं हुआ केस

काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया. शिक्षक सुमन कुमार ने बताया कि बाइक चालक के परिजनों ने नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है. इसी कारण उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया.

नाबालिग चालकों से बढ़ रहा खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे बाइक चलाते नजर आते हैं. कई बार वे परिजनों की जानकारी के बिना वाहन लेकर सड़क पर निकल जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

डीटीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं चला अभियान

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले जिला परिवहन पदाधिकारी ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने की बात कही थी. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच अभियान शुरू नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने कहा कि यदि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन दिया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जल्द ही वाहन जांच अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

Also Read : नालंदा में स्मार्ट सिटी की सड़क बनी ‘पंचर जोन’, उभरे कीलों से रोज खराब हो रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >