नवादा में आवारा कुत्तों पर बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में 185 कुत्तों का ऑपरेशन और एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाया गया

Nawada News : नवादा शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद ने बड़ा अभियान शुरू किया है. बुधौल स्थित स्वान बंध्याकरण केंद्र में लगातार कुत्तों का उपचार, टीकाकरण और बंध्याकरण किया जा रहा है.

Nawada News : (बब्लू कुमार) नवादा शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद ने बड़ा अभियान शुरू किया है. बुधौल स्थित स्वान बंध्याकरण केंद्र में लगातार कुत्तों का उपचार, टीकाकरण और बंध्याकरण किया जा रहा है. नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है .

एक हफ्ते में 185 कुत्तों का ऑपरेशन, एंटीरेबीज इंजेक्शन भी दिया गया

स्वान बंध्याकरण केंद्र के मैनेजर सत्यम कुमार ने बताया कि सोमवार से रविवार तक महज एक सप्ताह में 185 आवारा कुत्तों का सफल बंध्याकरण किया गया। सभी कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए एंटीरेबीज इंजेक्शन भी लगाया गया है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके .

नवादा शहर में 7 से 8 हजार आवारा कुत्ते, चरणबद्ध तरीके से होगा अभियान

केंद्र प्रबंधन के अनुसार नवादा शहरी क्षेत्र में फिलहाल करीब 7 से 8 हजार आवारा कुत्ते मौजूद हैं। अभियान के तहत इन सभी का चरणबद्ध तरीके से बंध्याकरण कराया जाएगा। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को तीन दिनों तक निगरानी में रखा जाता है और स्वस्थ होने पर उन्हें उसी इलाके में छोड़ दिया जाता है, जहां से पकड़ा गया था .

कान काटकर की जा रही पहचान, दोबारा नहीं पकड़े जाएंगे कुत्ते

बंध्याकरण किए गए कुत्तों की पहचान के लिए उनके कान का थोड़ा हिस्सा काटा जा रहा है। इससे नगर परिषद की टीम आसानी से पहचान कर सकेगी कि संबंधित कुत्ते का ऑपरेशन और टीकाकरण पहले ही हो चुका है .

छह महीने में दिखेगा असर, बिहार का दूसरा बड़ा स्वान केंद्र बना नवादा

केंद्र प्रबंधन का दावा है कि इस अभियान का असर अगले छह महीनों में साफ दिखाई देने लगेगा और शहर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित होने लगेगी। खास बात यह है कि नवादा का बुधौल स्थित केंद्र बिहार का दूसरा बड़ा स्वान बंध्याकरण केंद्र माना जा रहा है, जहां बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया जा रहा है .

आठ सदस्यीय टीम चला रही अभियान, मोहल्लों में पकड़ रही कुत्ते

नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का जिम्मा मध्य प्रदेश की कंपनी “डी केयर ऑफ एनिमल्स एंड सोसाइटी” को दिया गया है। इसके लिए आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो शहर के अलग-अलग मोहल्लों और सड़कों पर अभियान चला रही है .

पहले दिन ही 20 कुत्ते पकड़े गए थे, अब तेज हुआ अभियान

गौरतलब है कि नगर परिषद ने सोमवार से विशेष अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया था। अब अभियान तेज गति से चल रहा है और नगर परिषद का दावा है कि इससे लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिलेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >