दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है गोवर्धन मंदिर

Nawada News : नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है.

Nawada News : नवादा मुख्यालय (मनोज मिश्रा की रिपोर्ट ). बिहार के नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है और अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है.

संध्या आरती का है विशेष महत्व

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष आरती का आयोजन होता है. विशेषकर शाम को होने वाली महा संध्या आरती का यहां बड़ा महत्व है, जिसमें भाग लेने और भगवान के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

रात में देखते ही बनती है मंदिर की खूबसूरती

गोवर्धन मंदिर अपनी आधुनिक और आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था के लिए भी जाना जाता है. रात के समय जब रंग-बिरंगी लाइटें जलती हैं, तो इस मंदिर की अलौकिक खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >