85 भेड़ों के झुंड पर टूट पड़े कुत्ते, 50 की दर्दनाक मौत 13 घायल

बिहार के नवादा में भेड़ों की झुंड पर कुत्तों ने हमला कर दिया. 85 भेड़ों की मौत हो गई है. वहीं 13 भेड़ घायल बताए जा रहे हैं.

Nawada News: बिहार के नवादा में भेड़ों के झुंड पर कुत्तों ने हमला कर दिया. इस घटना में कुल 85 भेड़ों की मौत हो गई है. वहीं 13 भेड़ गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल, मेसकौर प्रखंड में आवारा कुत्तों के हमले से पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

50 भेड़ों की मौत, 13 घायल

मेसकौर थाना क्षेत्र के बीजूबीघा ग्राम में मंगलवार देर रात कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया. जिससे 50 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 भेड़ें घायल हो गईं. घायल भेड़ों का उपचार कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बीजूबीघा निवासी मनु पाल 85 भेड़ पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने अपनी भेड़ों को गांव स्थित एक अहाते में बांध रखा था.

कुत्तों के झुंड का हमला

मंगलवार रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और भेड़ों पर टूट पड़ा. कुत्तों ने कई भेड़ों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में बुरी तरह काट लिया. भेड़ों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. सुबह होने पर बड़ी संख्या में भेड़ों के मृत मिलने से पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मेसकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

रोजी-रोटी पर संकट

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से पशुपालक मनु पाल को गहरा आर्थिक आघात लगा है. उनका कहना है कि भेड़ पालन ही उनकी आय का मुख्य साधन है और इतने बड़े नुकसान से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है.

(नवादा से प्रेम कुमार की रिपोर्ट)
Aslo Read: Nawada Crime: नवादा-शेखपुरा का कुख्यात गुड्डू महतो गिरफ्तार, कई लूट कांडों में रहा शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >