Nawada News: डायल 112 के चालक सिपाही की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी के दौरान टोटो ने मारी टक्कर

Nawada News: नवादा में डायल 112 वाहन के चालक सिपाही शिव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान सड़क पार करने के समय टोटो की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Nawada News (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले से रविवार देर शाम एक दर्दनाक खबर सामने आई, जिसने पुलिस महकमे सहित पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. लोगों की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाला एक एक्स आर्मी जवान और डायल 112 (3) का चालक सिपाही सड़क हादसे का शिकार हो गया. दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला जवान खुद जिंदगी की जंग हार गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र स्थित महुली के समीप डायल 112 वाहन के चालक शिव कुमार ड्यूटी के दौरान वाहन से उतरकर सड़क किनारे पेशाब करने गए थे. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घटनास्थल पर ही हो गई दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी भयावह थी कि चालक सिपाही शिव कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतक शिव कुमार नवादा जिले के नारदीगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वे पूर्व में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे और सेना से लौटने के बाद पुलिस विभाग में चालक सिपाही के रूप में कार्यरत थे.

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी, पुलिस महकमे में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों की आंखें नम दिखीं. साथी जवानों के बीच भी शोक और मायूसी का माहौल बना हुआ है. एक पल में परिवार के सपने उजड़ गए और वर्दी पहनकर जनता की सेवा करने वाला जवान हमेशा के लिए खामोश हो गया. घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: नवादा में केएलएस कॉलेज के पास तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने बस में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >