नवादा: 24 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में करीब 24 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई है. पुलिस ने एक महिला समेत दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है. फरार धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Nawada News: नवादा जिले की वारिसलीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने करीब 24 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है. साथ ही मौके से एक महिला समेत दो शराब कारोबारियों (धंधेबाजों) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

चांदपुर गांव में 22 लीटर शराब बरामद, मुख्य आरोपी फरार

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के अपसढ़ पंचायत स्थित चांदपुर गांव में की गई. पुलिस ने इंद्रदेव मांझी के पुत्र मनोज मांझी के घर पर छापेमारी कर गैलन और बोतलों में रखी करीब 22 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही धंधेबाज मनोज मांझी और उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए. इस मामले में पुसअनि पप्पू कुमार के लिखित आवेदन पर मनोज मांझी, रंजीत कुमार और राजेश मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बल्लोपुर से 2 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दूसरी कार्रवाई थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में की गई, जहां पुलिस ने अशोक चौधरी के घर पर छापेमारी कर 2 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की. मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजादी देवी और अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के लिखित आवेदन पर दोनों के खिलाफ वारिसलीगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों (अजादी देवी और अशोक चौधरी) से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >