नवादा में 19 साल की युवती इनवर्टर की करेंट से गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. घर में इनवर्टर को बिजली से कनेक्ट करने के दौरान 19 वर्षीय युवती जोरदार करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. घर में इनवर्टर को बिजली से कनेक्ट करने के दौरान 19 वर्षीय युवती जोरदार करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

इनवर्टर कनेक्ट करते समय हुआ हादसा

घायल युवती की पहचान हरदिया सेक्टर बी निवासी डॉ. रुस्तम की 19 वर्षीय भांजी आलिया परवीन के रूप में हुई है। बताया गया कि आलिया कुछ दिन पहले अपने मामा के घर आई थी। शनिवार सुबह वह घर में लगे इनवर्टर को बिजली से जोड़ रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई.

जोरदार करंट लगते ही बेहोश होकर गिरी युवती

परिजनों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे इनवर्टर कनेक्ट करने के दौरान तार में अचानक करंट दौड़ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि आलिया मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। हादसे में उसके हाथ और पैर के हिस्से झुलस गए.

घर में मची अफरा-तफरी, तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने बिना समय गंवाए घायल युवती को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर उसकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

समय पर इलाज मिलने से टली बड़ी अनहोनी

अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. परितोष कुमार ने बताया कि युवती को बिजली का तेज झटका लगा था। समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है.

बारिश के मौसम में बरतें विशेष सावधानी

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और चिकित्सकों ने बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बारिश के मौसम में गीले हाथों से स्विच, तार या बिजली उपकरणों को छूने से बचने और नियमित रूप से वायरिंग की जांच कराने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >