सीएम सम्राट से रजौली के विधायक ने पटना में की मुलाकात, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा ; CM बनने की दी बधाई

Nawada MLA Meet Samrat Choudhary : नवादा के रजौली विधायक विमल राजवंशी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मेसकौर में पानी संकट, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को लेकर कई अहम मांगें रखीं. मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद मिली है.

Nawada MLA Meet Samrat Choudhary : नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक विमल राजवंशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. विधायक ने मेसकौर प्रखंड समेत पूरे इलाके की बुनियादी जरूरतों को सामने रखते हुए कई अहम प्रस्ताव सौंपे. मुलाकात के दौरान विधायक राजवंशी ने मुख्यमंत्री को मेसकौर प्रखंड स्थित माँ सीता और लव-कुश की तपोस्थली सीतामढ़ी मंदिर का प्रतीक-चिह्न भेंट किया. साथ ही इस पौराणिक स्थल को राज्य और राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा की इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है. मुलाकात के दौरान विधायक ने साफ कहा कि मेसकौर प्रखंड में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है और इसे जल्द से जल्द दूर करना बेहद जरूरी है. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण की भी मांग उठाई, ताकि ग्रामीण इलाकों की आवाजाही बेहतर हो सके.

पानी संकट और सड़कों को लेकर उठाई मजबूत मांग

विधायक विमल राजवंशी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेसकौर के कई गांवों में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. गर्मी के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाता है तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने मंजहवे से मेसकौर तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग भी रखी. उनका कहना था कि खराब सड़कें विकास में बड़ी बाधा बन रही हैं और इनका दुरुस्त होना बेहद जरूरी है.

Nawada News : स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

मुलाकात के दौरान विधायक ने मेसकौर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान संसाधन क्षेत्र की आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है.

नवादा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उन्होंने सीतामढ़ी में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा. साथ ही यहां स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की भी मांग की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सके.

Rajauli MLA Vimal Rajvanshi : कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को लेकर भी मांग

विधायक ने ऐतिहासिक सीतामढ़ी क्षेत्र में नए मॉडल पुलिस थाने की स्थापना की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी. उनका कहना था कि इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं के लागू होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा.

Samrat Choudhary : CM बनने के बाद पहली मुलाकात, दी बधाई

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधायक विमल राजवंशी की उन से यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई भी दी और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास को लेकर भरोसा जताया.

विधायक ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में न सिर्फ बिहार बल्कि रजौली अनुमंडल भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी.

विकास को लेकर मिला भरोसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और सभी प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. यह मुलाकात रजौली विधानसभा क्षेत्र, खासकर मेसकौर प्रखंड के विकास के लिए अहम मानी जा रही है. अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि इन प्रस्तावों पर जमीन पर कब तक काम शुरू होता है और क्षेत्र को इसका लाभ कब मिलता है.

Also Read : नवादा में लोगों को बारिश का इंतजार, सुखाड़ जैसे हालात और बिजली संकट से बिगड़ी स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >