नवादा में जमीन खरीदना-बेचना हुआ महंगा: शहरी क्षेत्रों में दोगुना और गांवों में 1.6 गुना बढ़ी सरकारी दर

Nawada Land New Rates 2026 Updates: नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि की न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (MVR) दरों में भारी वृद्धि को मंजूरी दे दी गई है. नई दरें 19 जून से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. शहरी क्षेत्रों में 2 गुना और ग्रामीण इलाकों में 1.6 गुना दाम बढ़े. पढ़ें रिपोर्ट.

Nawada Land New Rates 2026 Updates (बब्लू कुमार): नवादा जिले में प्रॉपर्टी बाजार, जमीन की खरीद-बिक्री और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी और दूरगामी असर डालने वाली खबर सामने आ रही है. नवादा समाहारणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की हाई-लेवल बैठक में जिले की भूमि की न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (MVR) दरों में ऐतिहासिक संशोधन को हरी झंडी दे दी गई है. जिला अधिकारी (DM) रवि प्रकाश की अध्यक्षता में लिए गए इस बड़े फैसले के बाद आज यानी 19 जून से ही जमीन रजिस्ट्री की नई दरें तत्काल प्रभाव से लाइव लागू कर दी गई हैं. इस फैसले से अब जिले में जमीन खरीदना और बेचना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो जाएगा.

Also Read: पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर के चक्रव्यूह में उलझे दिग्गज; कई पंचायतों में सीटों का वर्ग बदलने से नेताओं की बढ़ी टेंशन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़ा झटका

बैठक के बाद जिला अवर निबंधक (Sub-Registrar) अजय कुमार ने दरों में हुए इस बड़े फेरबदल की लाइव जानकारी साझा की है. नई गाइडलाइन के अनुसार:

  • शहरी एवं पेरिफेरल : इन इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों में सीधे 2.0 गुना (दोगुना) की भारी-भरकम बढ़ोतरी करने का कड़ा निर्णय लिया गया है.
  • ग्रामीण क्षेत्र: गांव की जमीनों के न्यूनतम मूल्यांकन मूल्य में 1.6 गुना की वृद्धि की गई है. अब आम जनता को इसी नए और बढ़े हुए स्लैब के आधार पर निबंधन (रजिस्ट्री) शुल्क और स्टांप ड्यूटी का भुगतान करना होगा.

Also Read: नवादा में पुश्तैनी जमीन के लिए सगे भाई ने लाठी-डंडों से हमला कर फोड़ा सिर; बीच-बचाव करने आई भाभी को भी पीटा

क्या हैं पेरिफेरल क्षेत्र और नया दायरा

प्रशासन ने राजस्व में बढ़ोतरी और अवैध प्लॉटिंग पर लगाम लगाने के लिए बकायदा पेरिफेरल क्षेत्रों की नई सीमाएं तय कर दी हैं. इसके तहत नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर, नगर परिषद सीमा से 4 किलोमीटर और नगर पंचायत सीमा से 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मौजों (गांवों) को पेरिफेरल एरिया माना जाएगा और वहां शहरी दरें लागू होंगी. डीएम रवि प्रकाश ने नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली के कार्यपालक पदाधिकारियों को संबंधित सीओ (CO) के साथ मिलकर एक सप्ताह के भीतर नजरी नक्शा जिला अवर निबंधक कार्यालय को सौंपने का कड़ा निर्देश दिया है.

Also Read: सासाराम में 55 करोड़ के मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक ICU और डायलिसिस वार्ड तो तैयार, पर इस बड़ी कमी से फंसा पेच

सड़कों का बदलेगा क्लासिफिकेशन

जमीन की कीमतों के इस नए चक्रव्यूह के साथ ही अब शहरी क्षेत्रों में सड़कों और वार्डों का नया वर्गीकरण भी लाइव शुरू कर दिया गया है. शहरों में नई चमचमाती सड़कों के निर्माण और पुराने रास्तों के चौड़ीकरण को देखते हुए अब उन्हें ‘प्रधान सड़क’, ‘मुख्य सड़क’, ‘शाखा सड़क’ और ‘अन्य श्रेणियों’ में नए सिरे से बांटा जा रहा है.

सभी संबंधित निकायों को एक सप्ताह के भीतर इसकी फाइनल सूची तैयार करने को कहा गया है, जिससे यह साफ होगा कि किस सड़क के किनारे की जमीन का दाम कितना आसमान छुएगा. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में अपर समाहर्ता, डीसीएलआर (DCLR) सदर सहित जिले के सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद कलेक्ट्रेट और रजिस्ट्री दफ्तरों में जमीन कारोबारियों के बीच भारी हलचल और बेचैनी देखी जा रही है.

Also Read: बिहार सब-जूनियर हैंडबॉल में बड़ा उलटफेर: पटना, सारण समेत 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में; मेजबान रोहतास को लगा तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >