नवादा में 48 घंटे बाद अमझर कुंड से निकला IIT छात्र का शव, दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

Nawada Crime News : नवादा जिले के चर्चित पर्यटन स्थल अमझर कुंड में डूबे आईआईटी छात्र धर्मराज का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अमझर कुंड पहुंचा था. जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया.

Nawada Crime News : नवादा जिले के चर्चित पर्यटन स्थल अमझर कुंड में डूबे आईआईटी छात्र धर्मराज का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया.

युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अमझर कुंड पहुंचा था. जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

घटना पर स्थानीय पुलिस ने क्या बताया?


सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया. दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव कुंड से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई.

घटना पर स्थानीय लोगों ने क्या बताया?


बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहता था और छुट्टी में घर आया हुआ था. दोस्तों के साथ घूमने के दौरान यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अमझर कुंड जैसे खतरनाक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read: नालंदा में विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का कराया मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >