नवादा: 240 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुए तस्कर

अकबरपुर पुलिस ने छापेमारी कर 240 लीटर अवैध महुआ शराब और दो बाइक जब्त की है. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की. पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस अपाची बाइक और लाइनर के रूप में इस्तेमाल होंडा साइन बाइक को भी जब्त किया. हालांकि, दोनों बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

रजौली से फतेहपुर ले जायी जा रही थी शराब

अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के अनुसार, 9 अगस्त की रात पुलिस टीम रात्रि गश्ती और अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के लिए निकली थी. अकबरपुर चौक पर गुप्त सूचना मिली कि रजौली की ओर से एक अपाची बाइक पर महुआ शराब लादकर फतेहपुर की ओर ले जायी जा रही है. बाइक के आगे एक अन्य बाइक पर सवार व्यक्ति लाइनर के रूप में चल रहा था.

फतेहपुर मोड़ पर पुलिस ने की घेराबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फतेहपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दी. माखर पेट्रोल पंप के पास हरना स्थान के समीप एनएच-20 पर पुलिस वाहन को देखते ही दोनों बाइक सवार वाहन छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.

120 पाउच में मिली 240 लीटर महुआ शराब

पुलिस ने अपाची बाइक की तलाशी ली तो उस पर बंधे बोरे से दो-दो लीटर क्षमता वाले 120 प्लास्टिक पाउच बरामद हुए. इनमें कुल करीब 240 लीटर देसी महुआ शराब थी. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया और शराब का नमूना सील कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में अकबरपुर थाना कांड संख्या 384/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है. पुलिस अब फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >