Bihar News: नवादा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका ट्रक

Nawada Accident News: नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई अतौआ मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया.

Nawada Accident News: नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई अतौआ मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान 28 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में की गई है. टक्कर इतना जोरदार था की युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उसके साथ रहे वारसलीगंज निवासी हरि कुमार गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है.

स्थानीय गोनावां निवासी पवन सिंह के बेटे बिट्टू की मौत के बाद आक्रोशित लोगों नवादा – बिहार मुख्य पथ को जाम कर दिया. साथ हीं नो इंट्री एरिया में घुस रहे ट्रक में आग लगा दी. जिसे काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के द्वारा बुझाया गया.

Also Read: बिहार में महिला मुखिया की दूसरी शादी से उग्र हुए ग्रामीण, पति ने कहा- चुनाव जीतकर छोड‍़ दिया

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ अखिलेश कुमार और एसडीपीओ-1 अनोज कुमार को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने कहा कि नो एंट्री का समय रात 8 बजे के बाद है, तो इसके पहले ट्रक शहर की ओर कैसे एंट्री कर रही थी. जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है. मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तथा लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया.

झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >