Navratri 2024: नहीं बख्शे जाएंगे दुर्गा पूजा में खलल डालने वाले, पुलिस को मिली टियर गैस, वाटर कैनन चलाने की ट्रेनिंग

Navratri 2024: दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की खलल पैदा करने वालो से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है.

Navratri 2024, नवादा. दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. पूजा के दौरान खलल पैदा करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रखने की तैयारी की जा रही है. एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस केंद्र नवादा में कुछ विशेष पुलिसकर्मी को विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया. आगामी दुर्गापूजा में किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्वों तथा हिंसा फैलाने वालों से निपटने के लिए पुलिस विभिन्न संसाधन को पहले मेंटेन कर तैयार कर लिया है. जिसमें से टियर गैस, वाटर केनन, ब्रज, लैंड माइंस, तीन ट्रूप तथा एक कैदी वाहन को विभिन्न परिस्थितियों में निपटने के लिए तैयार कर लिया गया है.

पुलिस हर तरह से रेडी

पुलिस केंद्र स्थित सार्जेंट मेजर स्वाति कुमारी तथा सार्जेंट सोनू कुमार व तरुण कुमार के द्वारा पुलिस केन्द्र में तैनात अनुभवी पुलिसकर्मी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. किस परिस्थिति में अश्रु गैस तथा वाटर केनन का इस्तेमाल किया जाएगा, कैसे हिंसा फैलाने वालों को नियंत्रण किया जा सकता है. विभिन्न तरकीब बताकर पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मी को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है. पुलिस की सहयोग के लिए विभिन्न संसाधन को भी जांच परख कर रेडी कर लिया गया है.

प्रशासन प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. किसी भी परिस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल को भंग नही होने देंगे,लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की खलल पैदा करने वालो से निपटने के लिए पुलिस पूरी तैयारी कर रखी है. एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न की आम लोगो से अपील किया है. एक दूसरे की सहयोग प्रदान करे,लेकिन असामाजिक तत्वों तथा शांतिपूर्ण माहौल में खलल पैदा करने वालो पर पुलिस पैनी नजर रखेगी. शांति भंग करने वाले किसी भी परिस्थिति में बख्शे नही जायेंगे.इसके लिए विशेष पुलिस को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जिसकी पूरी तैयारी कर रखी है.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro : पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

Bihar Flood: जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने बाढ़ को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- विभीषिका कम करने के लिए हमलोग…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >