नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सुलहनीय वादों के निष्पादन को लेकर दिए गए निर्देश

Nawada News : नवादा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. सुलहनीय आपराधिक वादों के शीघ्र निष्पादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की हैं. प्री-सिटिंग के माध्यम से सुलह कराने और समय पर नोटिस तामिला पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है.

Nawada News : 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय, नवादा में कार्यालय लिपिक और पीठ लिपिकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुलहनीय आपराधिक वादों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.

प्री-सिटिंग के माध्यम से सुलह कराने पर जोर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर आयोजित बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले प्री-सिटिंग के माध्यम से पक्षकारों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा. चिह्नित वादों के पक्षकारों को नोटिस भेजकर उन्हें लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायत से जुड़े अधिक से अधिक मामलों का भी निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Also Read : खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक

नोटिसों के तामिला प्रतिवेदन की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान पूर्व में निर्गत नोटिसों के तामिला प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. इसमें नोटिसों की संख्या की तुलना में तामिला प्रतिवेदन काफी कम पाया गया. इस पर संबंधित थानों को नोटिसों का शीघ्र तामिला कराकर प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा समय से पहले अधिक से अधिक नोटिस निर्गत कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराया जा सके.

Also Read : औरंगाबाद के अंबा में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, नागेंद्र कुमार सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष

न्यायालय के लिपिक और पेशकार रहे मौजूद

बैठक में सचिव समेत व्यवहार न्यायालय के सभी कार्यालय लिपिक और स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे. अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Also Read : खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >