नवादा नगर थाना के एएसआई हेमंत राज सस्पेंड, महिला होमगार्ड जवान पर कार्रवाई की अनुशंसा

नवादा नगर थाना से बालू लदा ट्रैक्टर फरार हो गया, जिसके बाद ASI हेमंत राज को सस्पेंड कर दिया गया है. महिला होमगार्ड पर भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Nawada News : नवादा नगर थाना परिसर से जब्त बालू लदा ट्रैक्टर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस मामले में नगर थाना के ओडी पदाधिकारी एएसआई हेमंत राज को सस्पेंड कर दिया गया है और महिला होमगार्ड जवान झुन्नी कुमारी के विरुद्ध जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के पास प्रस्ताव भेजा गया है. दोनों की ड्यूटी के दौरान थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त बालू लदा ट्रैक्टर चालक लेकर फरार हो गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद थाना परिसर में जब्त वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय करते हुए आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इधर, पुलिस ने इस मामले में पहले ही शुभम कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. उसका भाई राहुल कुमार समेत ट्रैक्टर चालक और अन्य संबंधित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस थाना परिसर से फरार किए गए स्वराज ट्रैक्टर के इंजन की बरामदगी के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इस मामले में जब्त ट्रैक्टर की ट्रॉली और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. थाना परिसर से जब्त वाहन के इस तरह फरार होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है. अब जांच का फोकस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ थाना परिसर में सुरक्षा ड्यूटी में हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने पर है.

इस मामले में पुलिस कप्तान अभिनव धीमान ने बताया कि इस मामले में ओडी पदाधिकारी हेमंत राज को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं महिला होमगार्ड जवान झुन्नी कुमारी के विरुद्ध डीएम साहब के पास कार्यवाही की अनुशंसा कि गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >