मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब 10 विकेट से जीता

NAWADA NEWS.जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिविजन लीग के एक मुकाबले में गुरुवार को मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के बीच हुआ.

फोटो कैप्शन – विजेता टीम प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिविजन लीग के एक मुकाबले में गुरुवार को मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के बीच हुआ. युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 172 बनाकर ऑलआउट हो गयी. जिसमें दीप जयप्रकाश ने 78 रन, जितेंद्र कुमार ने 30, जबकि सचिन ने 22 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब के गेंदबाज मनीष कुमार ने तीन, जबकि निशांत व गुलशन ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज निशांत कुमार नाबाद रहते हुए 89 रन और अंकित ठाकुर ने भी नाबाद 67 का योगदान देकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दिया. मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले निशांत कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी. वही कादिरगंज में खेले जा रहे हैं बी डिवीजन लीग में युवराज क्रिकेट क्लब ने अकबरपुर की टीम को 56 रनों से हरा दिया. युवराज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज धर्म कुमार ने एक बार फिर शतक बनाया और उसका साथ श्रेयांश ने 60 बनकर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >