मिलादुन्नबी पर धमौल बाजार में निकला जुलूस, नारों से गूंजा इलाका, दिखा भाईचारे का संदेश

Nawada News : धमौल बाजार में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस निकाला गया. 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा.

Nawada News : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को धमौल बाजार में आस्था, उमंग और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में गूंजते ‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’ के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा.

इमामबाड़ा परिसर से निकला जुलूस

जुलूस की शुरुआत इमामबाड़ा परिसर से हुई. यहां से जुलूस गणेश चौक और मुख्य बाजार होते हुए पीएनबी बैंक तक पहुंचा. रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होते गए. पीएनबी बैंक के समीप हजरत सुल्तान पीर के पास माथा टेकने के बाद जुलूस बैंक मोड़ होते हुए पुनः इमामबाड़ा परिसर पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से इसका समापन किया गया.

Also Read : हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मदनपुर में निकला शांतिपूर्ण जुलूस, दिया अमन और भाईचारे का संदेश

कुरान की तिलावत और नात से गूंजा माहौल

जुलूस का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी शोएब रजा (आजाद सर) ने कहा कि मिलाद की महफिल में अल्लाह तआला की हम्द व सना, उनकी पाकीजगी और बड़ाई बयान की जाती है. कुरान मजीद की तिलावत के साथ पैगंबर मोहम्मद साहब का जिक्र किया जाता है तथा नात व सलाम पेश किया जाता है.

वहीं, अमीन अंसारी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए. उनके अच्छे अखलाक और बेहतरीन किरदार से प्रभावित होकर लोगों ने ईमान लाया और इस्लाम को अपनाया. उन्होंने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

Also Read : औरंगाबाद: पत्र जारी होने के बाद भी अवैध तरीके से जारी है स्कूल का संचालन, कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर पुलिस टीम मुस्तैद रही. पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे. सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर लाइसेंसी अमीन अंसारी, नाजिस इकबाल, दानिश रजा, जैनुल आब्दीन, अफ्फाक मंजर, इब्राहिम खान, मोकीम अहमद, मोइन आलम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया.

Also Read : औरंगाबाद: 10 साल से बदहाल घोरहत गांव की मुख्य सड़क, जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >