नवादा: किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, बांटी गयी मासिक धर्म स्वच्छता किट

माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों को जागरूक किया गया. उन्हें वैज्ञानिक जानकारी दी गई और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया. अंत में स्वच्छता किट भी बांटी गईं.

menstrual hygiene: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र, सीतारामपुर में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों व झिझक को दूर करना था.

माहवारी को लेकर वैज्ञानिक जानकारी रखने पर जोर

कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि माहवारी एक स्वाभाविक और सामान्य जैविक प्रक्रिया है. इसके संबंध में वैज्ञानिक जानकारी रखना और स्वच्छता का ध्यान रखना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. इस दौरान ‘माहवारी पर पहेली की सहेली’ विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गयी.

फिल्म के माध्यम से माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता के सही तरीकों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी को सरल तरीके से समझाया गया.

परिचर्चा में किशोरियों ने साझा की जिज्ञासाएं

फिल्म प्रदर्शन के बाद परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए माहवारी से जुड़े सवाल और अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं. उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित साधनों के इस्तेमाल, समय पर उन्हें बदलने और इस्तेमाल किये गये उत्पादों के उचित निपटान की जानकारी दी गयी.

साथ ही सामाजिक भ्रांतियों और संकोच को दूर कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया.

बालिकाओं के बीच स्वच्छता किट का वितरण

कार्यक्रम के अंत में किशोरी बालिकाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में माहवारी के प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित करने और इस विषय पर बिना झिझक संवाद करने का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >